
Cm सुखविंदर सिंह सुखू :आज शिमला में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सोलन, चम्बा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के माननीय विधायकों के साथ विधायक प्राथमिकताओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में सभी विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों, जनसमस्याओं और प्राथमिक आवश्यकताओं को सामने रखा।
आरआईडीएफ के तहत 758.81 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। विधायकों द्वारा रखी गई प्रत्येक मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और उन्हें पूर्ण करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी रूप से आम जन तक पहुंचे तथा प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित और टिकाऊ विकास सुनिश्चित हो।
Source link
