भोलखास में माफिया से 840ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

जवाली,,

: प्रदेश सरकार के नशा मुक्त अभियान के तहत जिला पुलिस नूरपुर ने नशा माफिया के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है जिसमें लगातार माफिया को गिरफ्तार किया जा रहा है। माफिया की प्रापर्टी को फ्रीज किया जा रहा है। इसी अभियानं के तहत मंगलवार को पुलिस ने भोलखास में चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को भोलखास में प्रलाद सिंह पुत्र स्वर्गीय भोलू राम के घर पर दबिश दी तथा तलाशी लेने पर उसके घर से 840ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा चरस को कब्जे में ले लिया है।
एएसपी धर्म चंद वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
Fact live today Shailja Sam factlivetodayPUNJAB #followerseveryone #following



Source link