चंडीगढ़ में बीजेपी का परचम, सौरव जोशी बने नए मेयर
चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी के उम्मीदवार सौरव जोशी को बहुमत मिलने के बाद चंडीगढ़ का नया मेयर चुना गया।
मेयर चुनाव में कुल 36 पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें बीजेपी को 18 वोट, आम आदमी पार्टी को 11 वोट और कांग्रेस को 7 वोट प्राप्त हुए। स्पष्ट बहुमत के साथ सौरव जोशी ने मेयर पद पर कब्जा जमाया।
मेयर चुने जाने के बाद सौरव जोशी ने पार्टी नेतृत्व और पार्षदों का आभार जताते हुए कहा कि वे चंडीगढ़ के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।
#highlightseveryonefollowers #SupremeCourt #UGC #followerseveryone #factlivetoday #abvp_challenge #chandigarh #BJPMayor



Source link