*हिमाचल में नशा तस्करों में हड़कंप
एक के बाद एक जिलों में छापेमारी, चिट्टा-चरस के साथ कई तस्कर गिरफ्तार
*हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई | चिट्टा-चरस बरामद | कई आरोपी गिरफ्तार

*शिमला में पकड़ा चिट्टा, तीन गिरफ्तार, ठियोग-रोहडू में नशा तस्करों पर कार्रवाई, पुलिस ने दो नोटिस देकर छोड़े*

शिमला पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए चरस और चिट्टे तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशा तस्करों में हडक़ंप मचा हुआ है। शिमला पुलिस की कार्रवाई में तीन जगह चिट्टा और चरस की खेप बरामद हुए हैं। अलग-अलग जगहों पर सक्रिय तस्करों के खिलाफ छापेमारी के दौरान तीन मामलों में आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें से दो आरोपी मौके पर बांड पर रिहा किए गए, जबकि एक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पहला मामला ठियोग थाना क्षेत्र का है। मंगलवार शाम पुलिस को देव भूमि कोल्ड स्टोर के पास एक सफेद रंग की कार खड़ी होने की सूचना मिली। वाहन में बैठे राजत चौहान निवासी गांव शोवा और पवन निवासी दत्तनगर हेरोइन की खरीद-बिक्री में संलिप्त थे। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली और 4.570 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों आरोपियों को मौके पर ही बांड पर छोड़ा गया।

दूसरा मामला ठियोग के ही फागू क्षेत्र का है। एनएच पांच के पास सिया राम सिद्धू ढाबा के पास खड़े टिपर की तलाशी के दौरान इसके मालिक संदीप वर्मा निवासी गांव नगोधर के कब्जे से 2.44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। तीसरा मामला रोहड़ू थाना क्षेत्र का है। गत मंगलवार को शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भामनोली केंची में छापेमारी की। इस दौरान विनय कुमार निवासी गांव भूथ, तहसील रोहड़ू के पास से 238 ग्राम चरस बरामद हुई। उधर, एसएसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने चरस और चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरमाणा में राहगीर से 606 ग्राम चरस बरामद

बरमाणा- अलसू पुल पर चरस के साथ पकड़ा गया तस्कर पुलिस टीम के साथ

बरमाणा। पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने यातायात जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी का एक मामला पकड़ा है। मंगलवार रात को पुलिस थाना बरमाणा की टीम अलसू पुल के समीप यातायात चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान अलसू पुल के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों के चलते तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 606.31 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान 42 वर्षीय थामिरास बुढा निवासी हुकाम ग्राम पालिका पुथा उत्तरगंगा. जिला रूकूमनेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना बरमाणा पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।

हमीरपुर में 53.88 ग्राम चिट्टे सहित सात अरेस्ट

हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत दो जगहों पुलिस ने एक दंपति सहित सात लोगों से 53.88 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपियों को बुधवार के दिन अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हमीरपुर शहर के बीचों बीच एक घर से 39.78 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है तथा मामले में यहां से दंपत्ति सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

कालाअंब में हरियाणा के युवकों से धरा नशा

नाहन। कालाअंब पुलिस ने हरियाणा के एक युवक को 7.06 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद जिला के मॉडल टाउन के विकास और दुर्गा कालोनी कालाअंब के शुभम के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कालाअंब थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

चंबा। शहर में कूरियर के माध्यम से नशीली दवाइयों की खेप मंगवाने वाले आरोपी युवक के मोबाइल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए धर्मशाला भेज दिया है। मोबाइल काल डिटेल, मैसेज, व्हाटसएप और आनलाइन ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच की जाएगी। पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। आरंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह दवाइयों को सामान्य पार्सल की तरह बुक कर भेजता था।ंबा में कूरियर से नशीली दवाइयों की सप्लाई
#followerseveryonehighlights #highlightseveryone #followerseveryone #factlivetoday #cmsukhvindersinghsukhu #followersreels #trafficpoliceuna #likecommentsharefollowsupport #zomato #RSBali #PoliceAction #himachalpradesh #punjab #haryana



Source link