हिमाचल किंग ऑफ़ के प्रसिद्ध लोक गायक किंग ऑफ़ नाटी ठाकुर दास राठी के पाँच गीतों का वीडियो एल्बम “आजा नाच ले तू “ यूट्यूब चैनल आर म्यूजिक सीरीज पर रिलीज़ हो गई है ।
इसका विमोचन होटल एसोसिएशन मनाली के प्रधान रोशन ठाकुर ने एक भव्य समारोह में किया । यह समारोह अपर वैली स्टूडेंट्स एसोसिएशन के द्वारा किया गया ! इसमें ठाकुर दास राठी को स्टार गायक के तौर पर आमंत्रित किया गया था । कार्यक्रम में रोशन ठाकुर मुख्य अतिथि शामिल हुए ।

एल्बम के पांचों गीत एक बीट पर चलते हैं और सुनने वालों को नाचने पर मजबूर करते हैं ।
इन गीतों की शूटिंग कुल्लू मनाली तथा लाहौल स्पीति में की गई है।
इनके नायिका की भूमिका प्रसिद्ध मॉडल प्रेरणा नेगी तथा नवोदित नायिका रितिका ने निभाई है ।
हर बार की तरह सभी गीतों को ठाकुर दास राठी ने स्वयं लिखा है तथा धुन भी स्वयं तैयार की है ।
रिलीज़ होते ही एल्बम के सभी गाने यूट्यूब पर दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं




Source link