हिमाचल की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र तैयार करेगी सुक्खू सरकार, कैबिनेट सब कमेटी का पुनर्गठन
हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर श्वेत पत्र तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी का पुनर्गठन किया है। इस कमेटी की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री करेंगे।
कमेटी में अध्यक्ष सहित कुल छह मंत्री और वित्त सचिव को शामिल किया गया है। वित्त सचिव को कमेटी का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह कमेटी प्रदेश की मौजूदा आर्थिक स्थिति का आकलन कर श्वेत पत्र तैयार करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।
#HimachalPradesh #SukhuGovernment #WhitePaper #HimachalNews
Source link
