
पुनीत मल्ली :जसवां-परागपुर के विधायक और पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर पर पुलिस अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने आज मंगलवार को तीखा हमला बोला है। मल्ली ने आरोप लगाया कि विक्रम ठाकुर ने पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसे धमकाया, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। मल्ली ने कहा कि अहंकार और राजनीतिक रसूख कानून से ऊपर नहीं हो सकते। कानून सभी के लिए एक समान है, चाहे फिर वह कोई भी हो।
Source link
