बिजवाड़ा शोरूम मार्केट में 34वीं माता की चौकी और विशाल भंडारा श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर सेक्टर 22D स्थित बिजवाड़ा शोरूम मार्केट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 34वीं माता की चौकी और विशाल भंडारा धार्मिक श्रद्धा, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। मार्केट एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष गुप्ता और अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया की
इस दो दिवसीय धार्मिक उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार, शाम 8:00 बजे भव्य ज्योति प्रचंड के साथ हुई। इस अवसर पर पूरा बाजार क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी और माता के जयकारों से गूंज उठा। माता रानी के अलौकिक दरबार के सम्मुख संगरूर से आए प्रसिद्ध भजन गायक बिश्वामित्र और उनकी पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक भेंटें और माता के मधुर भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया और आज (मंगलवार) को दोपहर 12:30 बजे से शोरूम नंबर 3001 से 3042 के प्रांगण में माता का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सेवादारों ने सुचारू व्यवस्था बनाए रखते हुए सभी को बड़े आदर के साथ भंडारे का प्रसाद वितरित किया।
बिजवाड़ा शोरूम मार्केट- एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी दुकानदारों, सेवादारों, पुलिस प्रशासन और स्थानीय निवासियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से यह 34वां आयोजन बेहद भव्य और सफल रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा
Fact live today Shailja Sam #likesharefollowcomment

Source link
