*88 लोगों ने सेक्टर 34 में किया रक्तदान*
चंडीगढ़ 10.3.2026 – अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने हेतु म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़ की पार्षद श्रीमती प्रेमलता की प्रेरणा से श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला एवं निफा चंडीगढ़ द्वारा महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी मनसा देवी, रोटरेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन एवं रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के सहयोग से सेक्टर 34 में मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया।
श्रीमति प्रेमलता ने युवाओं का आहवान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वंय को रक्तदान के लिए तैयार रखे और हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
निफा चंडीगढ़ एवं श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग एवं प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है और हमारी संस्था द्वारा लगभग हर रोज रक्तदान शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। आज रक्तदान जागरूकता शिविर में 88 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर निफा चंडीगढ़ एवं श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मन सिंह, विनीत जगोता, संतोख सिंह बिट्टू, गुलशन कुमार, राजेंद्र कौशल, राज कुमारी, शिवांजली एवं रोटरेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन की वंशिका, गरिमा, दृष्टि, सृष्टि, हरलीन, साक्षी, संस्कार, मोक्ष एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रक्तदाताओं को प्रशंशा पत्र, समृति चिन्ह एवं बेज देकर प्रोत्साहित किया।
ब्यूरो रिपोर्ट :रोशन लाल शर्मा
#facebookviral #factlivetoday #likecommentsharefollowsupport #roshanlalsharma #sumeetchawla #rajeevverma #hospitallife #BloodDonationCamp #chandigarh
Source link
