अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 13 बटालियन में कौशल विकास प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 13 बटालियन के डेट मुख्यालय में जवानों के परिजनों, विशेषकर महिलाओं को सशक्तिकरण के पथ पर अग्रसर करने के उद्देश्य से एक कौशल विकास प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना था।
इस प्रदर्शनी में पंजाब की प्रसिद्ध फुलकारी कला, विभिन्न हस्तशिल्प वस्तुओं तथा सिलाई-बुनाई से संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन किया गया। 13 बटालियन में पिछले साल से जवानों एवम सिविलियनो को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया जाता रहा है, इस मौके पर भी मधुमक्खी पालन से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी दी गई, जिससे महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकें और आत्मनिर्भर बनें।
कार्यक्रम के अंतर्गत जवानों के परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प भी आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ स्वच्छता, संतुलित पोषण और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं, ताकि परिवारों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
इस अवसर पर जवानों के परिवार की महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साह, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग महिलाओं एवं एसिड पीड़िताओं को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया और उन्हें समान भागीदारी देते हुए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को उपहार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक भागीदारी की दिशा में प्रेरित करने वाली एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ। ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा #roshanlalsharma #sumeetchawla #rajeevverma
#factlivetoday #SukhwinderSinghSukhu #himachal #RajyaSabha #comment #everyone #like #Congress #AnuragSharma #follow #Chandigarh #SkillDevelopment #culture
Source link
