लोकेशन, कोटला
पुलिस थाना कोटला के गांव भाली में महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस थाना कोटला क्षेत्र के गांव भाली में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति जगदीश चंद्र (63 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान उषा देवी (53 वर्ष), निवासी गांव भाली, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले लगभग 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दिनांक 14 अक्टूबर, 2026 को प्रातः करीब 6:00 बजे दोनों के बीच बहस हुई, जिसके दौरान आरोपी ने कथित तौर पर लोहे के औजार से मृतका के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर SDPO जवाली, पुलिस थाना कोटला की टीम तथा DFU नूरपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के भाई श्री उत्तम चंद के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु शवगृह नूरपुर भेजा गया है। मामले की आगामी जांच जारी है। Fact live today Shailja Sam #facebookpost #everyonefollowers #highlightseveryone
Source link
