लोकेशन,शाहपुर

शाहपुर:भंदरेला में परमार्थ इको विलेज का राज्यपाल कोविंद्र गुप्ता ने किया भूमिपूजन

वृंदा फाउंडेशन द्वारा विकसित किया जा रहा क्षेत्र।

कांगड़ा घाटी के भंदरेला गांव में प्रकृति, अध्यात्म और स्वास्थ्य को एक साथ जोड़ने के उद्देश्य से वृंदा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से एक महत्वाकांक्षी ईको प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है। मनई के समीप स्थित इस खूबसूरत वैली में एक आध्यात्मिक ऊर्जा केंद्र स्थापित किया जा रहा।जिसका आज भूमि पूजन राज्यपाल कोविंदर गुप्ता द्वारा किया गया।कार्यक्रम में वृंदा फाउंडेशन ट्रस्टी न्यायमूर्ति उमेश कुमार सिरोही, विकास शर्मा, डॉ. मेघना चौधरी द्वारा राज्यपाल कोविंदर गुप्ता को पारंपरिक पहाड़ी टोपी शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। वृंदा फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी उमेश कुमार सिरोही ने बताया कि प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए 50 कैनाल भूमि अर्जित कर ली गई है, जिस पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पूरे प्रोजेक्ट के लिए 200 कैनाल भूमि प्रस्तावित है और इसे वर्ष 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।वहीं राज्यपाल कोविंद्र गुप्ता ने समस्त ट्रस्ट सदस्यों को इस पुनीत पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि यहां आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ खेलकूद, मेडिटेशन सेंटर और अन्य जनकल्याणकारी सुविधाएं विकसित होगी। लोगों को स्वास्थ्य, योग, आध्यात्मिकता और प्रकृति से जोड़ने का कार्य ट्रस्ट द्वारा जा रहा है जिसका लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।उन्होंने बताया स्वामी चिदानंद जी के आशीर्वाद से आने वाले समय में यह स्थान एक तीर्थस्थल के रूप में जाना जाएगा।उन्होंने कहा कि जो ट्रस्ट ने 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है वह प्रकृति के संरक्षण में बड़ा योगदान है।

बाइट:कोविंद्र गुप्ता,राज्यपाल




Source link