ग्राम पंचायत कलेड़ा–मझेवटी में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया
ग्राम पंचायत कलेड़ा–मझेवटी के पंचायत कार्यालय परिसर में 31 अक्टूबर, 2026 को भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत प्रधान अशवनी शर्मा, पंचायत सदस्यों एवं उपस्थित स्थानीय नागरिकों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस दौरान सभी ने उनके आदर्शों एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया।
इस अवसर पर प्रधान अशवनी शर्मा ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए सरदार पटेल जी के जीवन, संघर्ष एवं देश की सैकड़ों रियासतों के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से जाति, धर्म एवं क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने तथा सरदार पटेल जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रसारित किया गया।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान अशवनी शर्मा, पंचायत सचिव कृष्णा देवी, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र शर्मा, वार्ड पंच ईश्वर दास, बाली करण, रेखा देवी, संतोष देवी, रक्षा देवी, गीता राम, मेहर सिंह सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Fact live today Shailja Sam #likecommentsharefollowsupport



Source link