
लोकेशन,शाहपुर
चिट्टे के खिलाफ शाहपुर का हल्ला बोल
सिहवा से शाहपुर दशहरा ग्राउंड तक एंटी चिट्टा वॉकाथॉन
महाधिवक्ता अनूप रत्न,विधायक एवं उपमुख्यसचेतक केवल सिंह पठानिया हुए शामिल
एंकर – जिला स्तरीय दशहरा शाहपुर के आज तीसरे दिन सिहवा से शाहपुर दशहरा ग्राउंड तक एंटी चिट्टा रैली निकाली गई। कांगड़ा जिले को चिट्टामुक्त बनाने के संकल्प के साथ एंटी चिट्टा अभियान को आगे बढ़ाया गया। शाहपुर क्षेत्र में सिहवां से एंटी चिट्टा वॉकाथॉन निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस मौके पर महाधिवक्ता अनूप रत्न भी मौजूद रहे। विधायक केवल सिंह पठानिया ने वॉकाथॉन की शुरुआत की और लोगों से चिट्टे के खिलाफ सामूहिक रूप से आगे आने का आह्वान किया।
महाधिवक्ता अनूप रत्न ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी से प्रेरणा लेते हुए शाहपुर सहित पूरे जिला कांगड़ा में भी इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए समाज की भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस प्रशासन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और घर-घर से लोग इस अभियान से जुड़ेंगे, तभी कांगड़ा और हिमाचल को चिट्टामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
वहीं विधायक केवल सिंह पठानिया ने पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की भी सराहना की।उन्होंने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान को आगे भी पूरे जिला कांगड़ा में चलाया जाएगा और शाहपुर क्षेत्र में इसे विशेष रूप से गति दी जाएगी। इस दौरान लोगों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बाइट:महाधिवक्ता अनूप रत्न
बाइट – केवल सिंह पठानिया , उपमुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर
Fact live today Shailja Sam #likecommentsharefollowsupport #everyone #highlight
Source link
