देश में घरेलू रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने तेल रिफाइनरियों को LPG का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि आम जनता को गैस की कमी का सामना न करना पड़े।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित आपूर्ति बाधित होने की आशंका को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्ती बढ़ाई गई है, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
सरकार का कहना है कि किसी भी स्थिति में देश में रसोई गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी और आम लोगों को राहत देने के लिए जरूरी कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।
#factlivetoday #roshanlalsharma #sumeetchawla #rajeevverma #SukhwinderSinghSukhu #culture #himachal #comment #everyone #likecommentsharefollowsupport



Source link