Meta ने बड़े स्तर पर छंटनी की शुरुआत कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 मई की सुबह करीब 4 बजे कंपनी ने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का ईमेल भेजा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Meta अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 10% यानी करीब 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। इसकी शुरुआत सिंगापुर बेस्ड टीम से हुई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे कर्मचारियों को मेल भेजकर कर्मचारियों से ऑफिस आकर अपना सामान लेने को कहा गया।
टेक सेक्टर में लगातार बढ़ रही छंटनी ने एक बार फिर कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Meta #Layoffs #MetaLayoffs #TechLayoffs #JobCuts #MarkZuckerberg
Source link
