#HCM रामपुर-गौरा रोड पर साध कैंची के निकट एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की असामयिक मृत्यु एवं दो लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया।

इस हादसे में अपने प्रियजन को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। इस कठिन समय में मैं उनके दुःख में सहभागी हूँ।

ईश्वर दिवंगत जनों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही, शोकाकुल परिजन को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।


Source link