
#HCM आज शिमला से प्रदेश के विभिन्न जिलों की अग्निशमन इकाइयों के लिए 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और राहत-बचाव कार्यों को और मजबूत करेंगे।
– शिमला 9, कांगड़ा 8, मंडी व सोलन 5-5, हमीरपुर, ऊना, चंबा व लाहौल-स्पीति 3-3, सिरमौर, बिलासपुर व कुल्लू 2-2 तथा किन्नौर 1।
– 37 और नए अग्निशमन वाहनों की खरीद प्रक्रिया प्रगति पर है।
– प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए 65.33 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
– वर्ष 2024-25 में 9.60 करोड़ रुपये की लागत से 22 अग्निशमन वाहन खरीदे गए और संबंधित इकाइयों को उपलब्ध करवाए गए।
– बिझड़ी अग्निशमन चौकी के भवन का निर्माण 4.85 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हो चुका है। नादौन व इंदौरा में उप-अग्निशमन केंद्रों के भवनों के निर्माण पर साढ़े तीन-साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
– कंडाघाट उप-अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
– नए एवं स्तरोन्नत उप-अग्निशमन केंद्रों तथा अग्निशमन चौकियों के लिए 3.85 करोड़ रुपये की लागत से 8 वाटर टेंडर खरीदे जा रहे हैं।
– नई अग्निशमन इकाइयों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 754 स्वीकृत पद भरे गए हैं।
Source link
