FACT LIVE TODAY | KANGRA
हेडलाइन: धार्मिक यात्रा के दौरान हरीश कुमार हैप्पी ने किया 59वां रक्तदान, मानव सेवा की पेश की मिसाल

धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा का जज्बा हो, तो इंसान कहीं भी रहकर किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम बन सकता है।
ऐसी ही मिसाल पेश की है कांगड़ा के हिमालयन सेवियर्स संस्था के अध्यक्ष हरीश कुमार हैप्पी ने। धार्मिक यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में उन्होंने अपना 59वां रक्तदान किया।
हरीश कुमार हैप्पी वर्ष 2007 से लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि रक्त की कमी के कारण किसी भी जरूरतमंद की जान नहीं जानी चाहिए। उनका संकल्प है कि जीवनभर रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहेंगे।
उनकी इस उपलब्धि पर हिमालयन सेवियर्स संस्था के सदस्यों निशांत शर्मा, सन्नी कौल, दीपक जौड़ा, अमित शर्मा, पंकज कोठारी, नीरज चंदेल, संजीव बनोत्रा, विनय विट्ठल चौधरी, संदीप चौधरी, पवन कुमार और प्रवेश सहगल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि हरीश कुमार हैप्पी इन दिनों धार्मिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वह सांवलिया सेठ जी, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग, हरसिद्धि माता मंदिर, गढ़कालिका माता शक्तिपीठ, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर महादेव जी के दर्शन कर रहे हैं।
धार्मिक यात्रा के बीच रक्तदान कर उन्होंने समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि सच्ची सेवा केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाना भी सबसे बड़ा पुण्य है।
FACT LIVE TODAY | कांगड़ा Fact live today



Source link