#HCM आज शिमला में ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रोहड़ू की पाँचवीं कक्षा की मेधावी छात्रा निध्याना ज़िंटा द्वारा लिखित पुस्तक ‘द सीक्रेट वर्ल्ड ऑफ ए यंग स्टोरीटेलर’ का विमोचन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया।
उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में पुस्तक लिखकर बिटिया निध्याना ने अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता और साहित्य के प्रति रुचि का परिचय दिया है। बिटिया की यह उपलब्धि सराहनीय है और अन्य बच्चों को भी अपनी रचनात्मक क्षमताओं को निखारने के लिए प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने निध्याना को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
Source link
