
#Ghumarvi#घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, HRTC बस के पिछले टायर के नीचे आने से 33 वर्षीय युवक की मौत
#बिलासपुर जिला के घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत।
#बिलासपुर जिला के घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस की चपेट में आने से 33 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतक की पहचान पंकज (33) निवासी वार्ड नंबर पांच, हारकुहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार HRTC की यह बस जंगलबेरी से शिमला रूट पर चलती है और घुमारवीं बस स्टैंड से शिमला के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड से बाहर निकलते समय युवक बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार राकेश कुमार टब्बू ने बताया कि बस घुमारवीं बस स्टैंड से बाहर की ओर जा रही थी, जबकि युवक बस स्टैंड की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अचानक युवक बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसे के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है कि दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई।
#एसपी अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#Fact Live Today #
Source link
