बमियाल में लगा सेहत का महाकुंभ, PGI चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने ग्रामीणों की जांच कर दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीण, एकल अभियान की पहल से लोगों को मिला चिकित्सकीय परामर्श
पठानकोट, 15 नवंबर। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एकल अभियान के तत्वावधान में बमियाल, पठानकोट में 14 एवं 15 नवंबर को दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में PGI चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं देते हुए आसपास के गांवों से पहुंचे महिला, पुरुषों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
शिविर में एकल अभियान पंजाब के अध्यक्ष श्री वरुण कौशिक और सेवानिवृत्त भारतीय सेना अधिकारी श्री सौरभ राठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधानों, विभिन्न गांवों के बुजुर्गों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। श्रीमती श्रुति शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही।
इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री वरुण कौशिक के सौजन्य एवं सहयोग से किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना और समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने PGI चंडीगढ़ की मेडिकल टीम द्वारा दी गई सेवाओं और उनकी जनसेवा की भावना की सराहना की। आयोजकों ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने ही क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।
दो दिवसीय इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई।
Fact live today Shailja Sam
Source link
