Kangra: शाहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, प्रसिद्ध साहित्यकार रमेश मस्ताना की गई जान; लदबाड़ा चौक पर कार और बाइक की टक्कर से साहित्य जगत में शोक
शाहपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि और लेखक रमेश मस्ताना (60) का सड़क हादसे में निधन हो गया। वह लक्ष्मण दास के पुत्र और नेरटी निवासी थे। हादसा देर रात शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर लदबाड़ा चौक के पास हुआ, जहां उनकी मोटरसाइकिल की एक कार से टक्कर हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमेश मस्ताना मोटरसाइकिल पर राजोल की ओर से अपने घर नेरटी लौट रहे थे। इसी दौरान लदबाड़ा चौक के पास उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल शाहपुर पहुंचाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Fact live today Shailja Sam
Source link
