पूर्व सैनिकों को संगठित होकर उठानी चाहिए अपनी समस्याएं : कर्नल जय सिंह

पूर्व सैनिक लीग शाहपुर के वार्षिक समारोह में पेंशन, बैंकिंग सुविधाओं और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर दी जानकारी

शाहपुर। पूर्व सैनिक लीग यूनिट शाहपुर का वार्षिक समारोह रविवार को शाहपुर स्थित शिवा मैरिज पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लीग के अध्यक्ष कर्नल जय सिंह बीएसएम ने किया। समारोह की शुरुआत शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। कार्यक्रम में कर्नल वाईएस राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कर्नल आरपी गुलेरिया और जेडब्ल्यूओ किशोर चंद (एडवोकेट), कर्नल दीपक कुमार सिंह एसओ वेटरन नाइन कोर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लीग की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद सचिव रत्न चंद ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान लीग की तरफ से वीर नारियों और मेहमानों को सम्मानित किया।

सूबेदार मेजर प्रीतम चंद ने पूर्व सैनिकों को पेंशन संबंधी समस्याओं और उनके समाधान के बारे में जानकारी दी। एनएचएस अस्पताल के डॉक्टर क्षितिज ने गठिया रोग और रोबोटिक सर्जरी के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बैंकिंग सुविधाओं तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी साझा की। लीग के अध्यक्ष कर्नल जय सिंह बीएसएम ने अपने संबोधन में संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों से लीग की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक पूर्व सैनिक संगठित होकर अपनी समस्याओं को नहीं उठाएंगे, तब तक उनका प्रभावी समाधान मुश्किल होगा। कर्नल आरपी गुलेरिया ने पूर्व सैनिकों और उनके स्वजन को मिलने वाली सुविधाओं तथा उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। वहीं, कर्नल वाईएस राणा ने लीग की स्थापना से लेकर अब तक संगठन की ओर से किए गए संघर्षों और प्रयासों को रेखांकित किया। वीर सैनिक की पुत्री स्नेहा देवी ने भी संबोधित किया।

समारोह में कर्नल संतूर राणा, मेजर कुलदीप बलौरिया, मेजर पीसी डोगरा, सचिव रत्न चंद, सह सचिव बलदेव सिंह, प्रेस सचिव सुरेंद्र पटियाल, कैप्टन जन्मेज सिंह, कैप्टन गोविंद सिंह, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन भगवान, कैप्टन विजय, कैप्टन महेंद्र सिंह, कैप्टन जयकृष्ण शर्मा, कैप्टन राकेश, कैप्टन मदन लाल, कैप्टन संसार सिंह, मेजर प्रीतम, राजेंद्र गोस्वामी, सूबेदार मेजर कर्म सिंह, कश्मीर सिंह, सूबेदार कमलजीत, सूबेदार रमेश और लेफ्टिनेंट ओम प्रकाश सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे। समारोह के समापन पर सभी प्रतिभागियों के लिए पारंपरिक कांगड़ी धाम का आयोजन किया गया।
Fact live today Shailja Sam #likecommentsharefollowsupport



Source link