धर्मशाला के अंतर्गत 27 अक्तूबर को बिजली बंद

धर्मशाला, 24 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल-2, धर्मशाला के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने जानकारी दी है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव हेतु मन्दल, कोहाला, मसरेड, भडवाल, त्रेमब्लू, घियाणा खुर्द, उपरली बगली व अन्य साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर उक्त कार्य अगले दिन किया जाएगा।



Source link