आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने-

• बैठक में औद्योगिक विकास, सीमावर्ती आधारभूत संरचना, सड़क सुविधा, वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की। विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने पर बल दिया।
• लाहौल-स्पीति जिले के मुहाल लालुंग और धार चोकुला, काजा में BOP लालुंग की स्थापना के लिए ITBP की 17वीं बटालियन को 1.78.20 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की।
• बंदरों की पंचायतवार संख्या का डेटा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
• बनखंडी, देहरा (कांगड़ा) में निर्माणाधीन दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान की प्रगति की समीक्षा कर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
• ‘हिमाचल्स वाइल्ड आइकॉन्स’ और ‘हिमाचल्स वाइल्ड हेरिटेज’ पोस्टकार्ड श्रृंखलाओं तथा डॉ. संजय सूद द्वारा लिखित पुस्तक ‘सिंप्लिफाइड प्रोसीजर्स फॉर एनालिसिस ऑफ फिजियोकेमिकल टेस्ट्स इन वाटर सैंपल्स’ का विमोचन किया। Fact live today Shailja Sam





Source link