GSE ग्लोबल साइंस एजुकेशन ट्रस्ट में आयोजित हुई आईसेक्ट की कौशल विकास यात्रा 2026

धर्मशाला। आईसेक्ट द्वारा ‘समर्थ भारत, सक्षम भारत’ थीम पर आयोजित कौशल विकास यात्रा 2026 के अंतर्गत GSE ग्लोबल साइंस एजुकेशन ट्रस्ट में जागरूकता कार्यक्रम एवं रंगारंग गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अक्षय कुमार, जिला रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने विद्यार्थियों को कौशल विकास पाठ्यक्रमों और हिमाचल प्रदेश रोजगार कार्यालय के माध्यम से उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी दी।

श्री नरेंद्र कुमार भट्ट, स्टेट कोऑर्डिनेटर, आईसेक्ट हिमाचल प्रदेश ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इसके बढ़ते महत्व और भविष्य में इसके माध्यम से मिलने वाले करियर अवसरों के बारे में जागरूक किया।

संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती ज्योति चंदेल ने संस्थान की उपलब्धियों एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने भविष्य में AI और आधुनिक तकनीकों से जुड़े पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को नए अवसरों के लिए तैयार करने पर भी जोर दिया।

मुख्य अतिथि ने आईसेक्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Fact live today Shailja Sam #likecommentsharefollowsupport #facebookviral



Source link