रामलीला मंच सनातन संस्कारों की पाठशाला: मोनिका भारद्वाज
• राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने चंडीगढ़ की विभिन्न रामलीलाओं में दर्ज कराई उपस्थिति, किया आर्थिक सहयोग
चंडीगढ़। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, चंडीगढ़ के पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख रामलीला आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संगठन की टीम ने श्री राम जानकी सेवा मंडल (सेक्टर 45) के श्री राम जानकी सेवामंडल निर्देशक/संघठन के धर्मिक सलाहकार/संरक्षक गुरुजी अनिल कुमार एवं संघठन सचिव / राम लीला समिति अधिकारी भाई संजय जैन जी के विशेष निमंत्रण पर, जय सरस्वती श्री रामलीला कमेटी (सेक्टर 24) और श्री केदार बदरी रामलीला कमेटी (सेक्टर 46) के मंच पर अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
इस दौरान संगठन की अध्यक्षा मोनिका भारद्वाज, महामंत्री लक्ष्मी शंकर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष पूनम वर्मा, सचिव रमन चतुर्वेदी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
धार्मिक कार्यों में सहयोग:
संगठन की ओर से इन भव्य आयोजनों की सफलता हेतु सेक्टर 45 में लंगर सेवा के लिए तथा अन्य रामलीला कमेटियों को सहयोग राशि भेंट की गईl
संबोधन के दौरान संगठन अध्यक्षा मोनिका भारद्वाज ने रामलीला के मंच को ‘सनातन संस्काýरों की पाठशाला’ बताया। उन्होंने युवा शक्ति से इस सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का आग्रह करते हुए भारत में पुनः राम राज्य की स्थापना और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की कामना की।
द्वारा:
मोनिका भारद्वाज
अध्यक्ष, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, चंडीगढ़
🚩 जय माता दी! जय भारत! 🚩
Source link
