नए जिले बनाने की कवायद का कांग्रेस ने किया स्वागत, सुधीर शर्मा के बयान पर पुनीत मल्ली का पलटवार

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में नए जिले बनाने की कवायद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से प्रदेश में नए जिले बनाने की पहल का कांग्रेस ने स्वागत किया है। वहीं, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की टिप्पणी पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने पलटवार करते हुए उनके बयान पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रदेश में नए जिले बनाने की पहल का स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या, प्रशासनिक जरूरतों और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिहाज से नए जिले बनाने जैसे कदम महत्वपूर्ण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रशासनिक सुविधा और जनता की सहूलियत को ध्यान में रखकर निर्णय लेने चाहिए।

सुधीर शर्मा की टिप्पणी ‘पल्ले नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ पर प्रतिक्रिया देते हुए पुनीत मल्ली ने वर्ष 2017 में धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी बनाने की घोषणा का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय प्रदेश की आर्थिक स्थिति कैसी थी और क्या उस दौर में राज्य पर कर्ज नहीं था?

पुनीत मल्ली ने आरोप लगाया कि सुधीर शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के फैसलों पर लगातार तंज कसते हैं। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा का राजनीतिक अनुभव लंबा है, इसलिए उन्हें किसी भी मुद्दे पर टिप्पणी करने से पहले उसके विभिन्न पहलुओं पर विचार करना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने दोहराया कि पार्टी प्रदेश में नए जिले बनाने की कवायद का समर्थन करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जनसंख्या, प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में उचित निर्णय लेगी।

बाइट: पुनीत मल्ली, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता Fact live today Shailja Sam #likesharecomentfollowmypage




Source link