गग्गल से चंडीगढ़ नॉन-स्टॉप फ्लाइट फिर शुरू
धर्मशाला/कांगड़ा: खराब मौसम के कारण बंद हुई धर्मशाला-चंडीगढ़ सीधी हवाई सेवा एक बार फिर बहाल हो गई है। इंडिगो ने कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए नॉन-स्टॉप उड़ान (6E 7722) शुरू कर दी है।
📅 हफ्ते में 4 दिन: सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार
🛫 गग्गल से प्रस्थान: दोपहर 1:10 बजे
🛬 चंडीगढ़ पहुंचने का समय: दोपहर 2:15 बजे
🔄 चंडीगढ़ से वापसी: 2:45 बजे
🛬 धर्मशाला पहुंचना: 3:50 बजे
💰 शुरुआती किराया: करीब ₹3,200
जम्मू के लिए भी सीधी उड़ान की तैयारी
गग्गल एयरपोर्ट से जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों के अनुसार प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और आने वाले कुछ महीनों में सेवा शुरू होने की उम्मीद है। Fact live today
Source link
