
आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
राजीव जी के विचारों और दूरदृष्टि ने देश की युवा शक्ति को नई दिशा दी। मुझ जैसे लाखों कार्यकर्ताओं को उन्होंने राजनीति की मुख्यधारा से जोड़कर जनसेवा के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राजीव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सहयोगी, विधायकगण एवं अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।
📍सद्भावना चौक, छोटा शिमला
Source link
