शाहपुर: पुहाड़ा खोली खड्ड में शव मिलने की सूचना, लंज के पास बरामदगी का दावा; महिला या पुरुष होने पर अलग-अलग जानकारी

पुहाड़ा खोली खड्ड में बहते शव को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जिला भाजपा महामंत्री अरुण कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव साझा किया था। अरुण कौशल ने शव मिलने की जानकारी की पुष्टि की है।

हालांकि, शव महिला का है या पुरुष का, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, उन्होंने खड्ड में दिखाई दिए शव को पुरुष का बताया है, जबकि कुछ जानकारी में शव महिला का होने की बात सामने आई है।

फिलहाल शव की पहचान और उसके लिंग की आधिकारिक पुष्टि पुलिस या प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।




Source link