जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, सचिन सिंगला को स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग, चंडीगढ़ में कार्यरत सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री सचिन सिंगला को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
श्री सचिन सिंगला वर्ष 2018 से जनसंपर्क विभाग में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रेस विज्ञप्तियों के निर्माण, भाषण तैयार करने, प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े कार्यों तथा शहर में होने वाले वीआईपी दौरों के दौरान समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उनकी मेहनत, जिम्मेदारी और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। विभाग में उनकी सेवाओं और कार्यशैली को सराहनीय माना गया है।
सम्मान मिलने पर सचिन सिंगला को बधाई देते हुए शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#DIPR #factlivetoday #likesharefollowcomment
Source link
