अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पीटरहॉफ में आयोजित कार्यक्रम में विधायक हरीश जनारथा ने युवाओं को नशे के विरुद्ध किया जागरूक

शिमला, 12 अगस्त: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज पीटरहॉफ, शिमला में “HIV और नशे के विरुद्ध—युवा एकजुट” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनीराम शांडिल जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिमला शहरी के लोकप्रिय विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और युवाओं को संबोधित किया।

विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सभी युवाओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर हिमाचल को और मजबूत बनाया जा सकता है।

उन्होंने युवाओं को नशे जैसी खतरनाक सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा इसके विरुद्ध समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है और स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त हिमाचल के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

विधायक ने युवाओं से शिक्षा, खेल, रोजगार एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने का संदेश दिया। ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा




Source link