
आर्य समाज शिमला और आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, लोअर बाजार में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2026 में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विद्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी विधायक ने सराहना करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहने का संदेश दिया।
समारोह में विद्यालय प्रबंधन ने विकास कार्यों और आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक हरीश जनारथा ने मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया और विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर अधूरे कार्यों का जायजा भी लिया।
कार्यक्रम में आर्य समाज के पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा Fact live today Rotary International Indian National Congress Shailja Sam B.j.p party Sukhvinder Singh Sukhu DC Shimla Cockroach Janta Party
Source link
