🪔 दीपावली के पावन अवसर पर भी कर्तव्य पथ पर डटी कांगड़ा पुलिस। 🚔
जब पूरा देश दीपावली का त्योहार अपने परिवारों के साथ मना रहा होता है, तब पुलिस के जवान सड़कों पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे होते हैं।
त्योहार के दौरान कांगड़ा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग, यातायात व्यवस्था बनाए रखने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है।
खुशियों के इस त्योहार पर हमारा संकल्प है—हर सफर सुरक्षित, हर सड़क व्यवस्थित और हर नागरिक महफूज़।
क्योंकि पुलिस की ड्यूटी त्योहारों की छुट्टी नहीं देखती, बल्कि हर त्योहार को सुरक्षित बनाने का संकल्प निभाती है।
🙏 कर्तव्य सर्वोपरि। जनसेवा ही हमारा धर्म।
कांगड़ा पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प। Fact live today Shailja Sam




Source link
