कांगड़ा जिले के पंचरुखी थाना क्षेत्र के तहत एक युवती ने कथित तौर पर शादी का वायदा टूटने से आहत होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की खौफनाक कोशिश की। 3 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद जब प्रेमी ने अचानक मुंह मोड़ लिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया, तो युवती यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ (फिनाइल) पी लिया। फिलहाल, युवती पालमपुर अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता रेखा देवी पुत्री प्रेम चंद, निवासी गांव जजरोटा, बनूरी ने बताया कि वह मोहाली (पंजाब) की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वहीं उसकी मुलाकात अमन कुमार पुत्र किशोरी लाल, निवासी गांव मिरगन व्याडा से हुई, जो मोहाली में ही प्राइवेट जॉब करता है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे पिछले करीब तीन साल से आपसी सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। रेखा के मुताबिक अमन ने उससे शादी करने का पक्का वायदा किया था। हाल ही में रेखा अपनी नौकरी छोड़कर वापस अपने घर (बनूरी) लौट आई थी।
रेखा ने आरोप लगाया है कि पिछले 3-4 दिनों से अमन का व्यवहार अचानक बदल गया। उसने न केवल रेखा से बातचीत करना बंद कर दिया, बल्कि उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। शादी का सपना टूटने और प्रेमी की इस बेरुखी ने रेखा को गहरे मानसिक तनाव और डिप्रेशन में धकेल दिया।
Fact live today Rotary International Indian National Congress B.j.p party Bikram Singh Majithia Shailja Sam Sukhvinder Singh Sukhu Cockroach Janta Party Jaspal Panjgrain Mani Chawla
Source link
