सेक्टर 41-ए में पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने किया पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश
चंडीगढ़, 9 जून 2926
चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के पार्षद एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला ने सोमवार को सेक्टर 41-ए स्थित मकान नंबर 440 के सामने पार्क में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पार्षद बुटेरला ने कहा कि बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर अपने वार्ड में पौधारोपण अभियान चलाते रहते हैं और वार्ड नंबर 30 को हरा-भरा बनाए रखने के अपने संकल्प को लगातार पूरा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर बार युवाओं और बच्चों को भी इस अभियान से जोड़ा जाता है, ताकि उनमें पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की भावना विकसित हो सके।
इस अवसर पर गुरशरण सिंह, माया देवी, शोभा सनम, खरायती लाल, बावा सिंह और जरनैल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। Fact live today Rotary International Indian National Congress Bikram Singh Majithia Shailja Sam Sukhvinder Singh Sukhu Cockroach Janta Party Jaspal Panjgrain B.j.p party @



Source link