शिमला समर फेस्टिवल 2026 का भव्य आगाज़, राज्यपाल ओर शिमला शहरी लोकप्रिय विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने प्रथम सांस्कृतिक संध्या की शोभा बढ़ाई।

शिमला, 8 जून 2026

हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान एवं समृद्ध लोक परंपराओं के प्रतीक शिमला समर फेस्टिवल 2026 का आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर भव्य शुभारंभ हुआ। समर फेस्टिवल की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में माननीय राज्यपाल महोदय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि शिमला शहरी के लोकप्रिय विधायक श्री हरीश जनारथा जी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर श्री सुरेंद्र चौहान जी, उपायुक्त शिमला श्री अनुपम कश्यप जी, पुलिस अधीक्षक शिमला, एसडीएम शिमला सुश्री ओशीन शर्मा जी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने माननीय राज्यपाल महोदय का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं आयोजकों द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय एवं विधायक श्री हरीश जनारथा जी को मंच पर आमंत्रित कर पारंपरिक हिमाचली शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।

समर फेस्टिवल के शुभारंभ अवसर पर विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने समस्त शिमला शहरवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिमला समर फेस्टिवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, संगीत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव आने वाले 12 दिनों तक (8 जून से 19 जून तक) विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेगा तथा प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को नई पहचान प्रदान करेगा।

विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने सभी नागरिकों से समर फेस्टिवल में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। प्रथम सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे रिज मैदान में उत्सव का माहौल देखने को मिला। Fact live today Sukhvinder Singh Sukhu Shailja Sam Kumar Dugu Deepak Indian National Congress Rotary International







Source link