छोटा शिमला से माल रोड तक अंडरग्राउंड डक्ट परियोजना के एक महत्वपूर्ण चरण का हुआ लोकार्पण
शिमला शहर के आधुनिकीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत छोटा शिमला से माल रोड तक निर्मित अंडरग्राउंड डक्ट परियोजना के प्रगति कार्य के पूर्ण होने पर आज छोटा शिमला में लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu तथा शिमला शहरी के लोकप्रिय विधायक Harish Janartha ने अपने कर-कमलों से परियोजना के इस चरण का उद्घाटन किया।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना छोटा शिमला से माल रोड तक विभिन्न सार्वजनिक उपयोगिताओं को एकीकृत एवं व्यवस्थित रूप से भूमिगत स्थापित करने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है। इसके माध्यम से बिजली, दूरसंचार, इंटरनेट एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के नेटवर्क को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जिससे भविष्य में बार-बार सड़कों की खुदाई की आवश्यकता कम होगी तथा शहर की सौंदर्यता और सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल शिमला की ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व की सड़कों का स्वरूप और अधिक आकर्षक बनेगा, बल्कि नागरिकों को बेहतर एवं निर्बाध सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। यह कार्य शिमला को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शिमला के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया

ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा







Source link