एम एम फैशन माल ने समर बोनांजा फेस्ट “शॉप मोर-विन मोर” की घोषणा की
15 मई से 31 अगस्त तक चलेगा शॉपिंग फेस्ट
विजेताओं को मिलेगा टाटा कार और घरेलू होम एप्लायंसेज जीतने का मौका

चण्डीगढ़:–आजकल की शॉपिंग संस्कृति में, ग्राहकों को सिर्फ उत्पाद ही नहीं, बल्कि खरीदारी के अनुभव और लाभ भी चाहिए। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए ब्रांड्स और शॉपिंग मॉल्स ‘शॉप मोर-विन मोर’ की रणनीति अपनाते हैं। यह एक ऐसी योजना है जहाँ आप जितना अधिक खर्च करते हैं, आपके पुरस्कार या उपहार जीतने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।
इसी कड़ी में चंडीगढ़ के सेक्टर 22 स्थित प्रमुख शॉपिंग मॉल ने एम एम फैशन माल ने 2026 में ग्राहकों के लिए शानदार “शॉप मोर विन मोर” समर बोनांजा फेस्ट ऑफर लॉन्च किया है । इस ऑफर का उद्देश्य शॉपिंग के अनुभव को और अधिक रोमांचक बनाना है। जिसकी शुरुआत की विधिवत घोषणा चंडीगढ़ नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार ने की। इस अवसर पर, चंडीगढ़ नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर बलबीर राज, एम ओ एच इंदरदीप कौर, एरिया पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल और मार्किट प्रेजिडेंट परवीन दुग्गल भी उपस्थित थे।
इस समर बोनांजा फेस्ट के अंतर्गत 15 मई से 31 अगस्त 2026 तक खरीदारी करने वाले ग्राहकों को टाटा की कार, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल फ़ोन, इंडक्शन स्टोव सहित अन्य कई घरेलू होम एप्लायंसेज जीतने का मौका मिलेगा।
एम एम फैशन मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल ने बताया कि पहले एक समय था कि जन्माष्टमी-दीवाली त्योहारों के शुभावसर पर ही बाज़ार या शॉप कीपर “शॉप मोर-विन मोर” जैसे फेस्ट आयोजित करते थे। लेकिन अब समय बदल गया है, अब सारा साल ही ऐसे आयोजन किए जा सकते है, ताकि ग्राहक वैल्यू फ़ॉर मनी का आनंद प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि 108 दिन चलने वाले इस महा समर बोनांजा फेस्ट में ग्राहक को एक निश्चित तय राशि जैसे ₹2,000 या उससे अधिक की खरीदारी करने पर एक कूपन मिलेगा, जिससे वो लकी ड्रा या प्रतियोगिता के लिए पात्र हो जाते है। ₹ 2000/- की खरीदारी करने पर ग्राहक ड्रा के प्रतिभागी होंगे, जिसमे टाटा पंच कार के अलावा 7 अन्य घरेलू होम एप्लायंसेज जीतने का मौका मिलेगा। वहीं अगर कस्टमर इस अवधि के दौरान ₹2000/- की मल्टीप्ल शॉपिंग करते हुए ₹50000/- की परचेजिंग करता है, तो उसे गोल्डन कूपन मिलेगा और वो एक अलग ड्रा जिसमे टाटा टियागो कार होगी, उसे जीतने का मौका मिलेगा। साहिल ने बताया कि 31 अगस्त को इस महा फेस्ट की समाप्ति अवसर पर लकी ड्रा निकाल दिया जाएगा।
उन्होंने कस्टमर से अपील की कि आएँ और इस “शॉप मोर विन मोर” समर बोनांजा फेस्ट का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि जितना अधिक आप खरीदारी करेंगे, आपको उतने ही अधिक कूपन या पॉइंट्स मिलेंगे, जिससे जीतने के अवसर बढ़ जाते हैं। छोटे से कूपन के बदले में आप एक बड़ी और कीमती वस्तु जीत सकते हैं। आमतौर पर यह त्योहारों या विशेष अवसरों पर आयोजित किया जाता है, जो शॉपिंग के अनुभव को मजेदार बनाता है।
वहीं साहिल ने बताया कि वो चण्डीगढ़ नगर निगम के सहयोग से “स्वच्छ भारत” अभियान का भी हिस्सा बनने जा रहे हैं। वो इस मुहिम के तहत लोगों को क्लीन और ग्रीन पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट :रोशन लाल शर्मा
#factlivetoday #sumeetchawla #himachalpradesh #likesharecomment #Himachal #comment #Chandigarh #mohali







Source link