तेल संकट पर बड़ा फैसला: दिल्ली में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, मंत्री-MLA अब मेट्रो और बस से करेंगे सफर
नई दिल्ली: बढ़ते तेल संकट और ईंधन बचत को लेकर राजधानी दिल्ली में बड़े कदम उठाए गए हैं। सरकार ने सरकारी दफ्तरों और कई निजी संस्थानों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने का फैसला लिया है। साथ ही 50 प्रतिशत बैठकों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी अब सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करेंगे। उन्हें मेट्रो और बस से सफर करने की सलाह दी गई है ताकि ईंधन की खपत कम की जा सके और आम जनता को भी बचत का संदेश दिया जा सके।
इसके अलावा सरकारी विभागों को अनावश्यक वाहनों के उपयोग में कटौती करने, कार पूलिंग बढ़ाने और डिजिटल मीटिंग्स को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों और संभावित सप्लाई संकट को देखते हुए लिया गया है।
सरकार का कहना है कि इन कदमों से ईंधन की बचत के साथ-साथ ट्रैफिक और प्रदूषण में भी कमी आएगी। वहीं आम लोगों से भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
#BREAKING #factlivetoday #sumeetchawla #comment #INTERNET #like #share #petrol
Source link
