हिमाचल में 48 घंटे का ड्राइ-डे लागू
आज दोपहर 3 बजे से बंद रहेंगे ठेके और बीयर बार
शिमला: हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर आज दोपहर 3 बजे के बाद से अगले 48 घंटे तक ड्राइ-डे लागू रहेगा। इस दौरान शराब के ठेके, बीयर बार और अन्य मदिरा बिक्री केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे।
प्रशासन की ओर से यह फैसला निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेशों के अनुसार ड्राइ-डे की अवधि में शराब की बिक्री, वितरण और सार्वजनिक सेवन पर भी सख्त निगरानी रखी जाएगी।
अधिकारियों ने सभी लाइसेंस धारकों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने में भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।
#Himachal #DryDay #ElectionUpdate #Beer #himachalpradesh



Source link