नई दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला के बीच हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। साढ़े 7 माह बाद इन रूटों पर हवाई सेवाएं पुन: बहाल हो गई हैं। बीते रविवार को खराब मौसम व धुंध के कारण नई दिल्ली-शिमला के बीच फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई थी, लेकिन सोमवार को उचित विजिबिलिटी होने के चलते हवाई सेवाएं शुरू करने में सफलता हासिल की। एलायंस एयर की फ्लाइट नई दिल्ली से सुबह 7.20 बजे रवाना होकर शिमला सुबह 8.35 बजे पहुंची। शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने पर इसका स्वागत वाटर कैनन सैल्यूट से किया गया।

#shimla #shimlaairport #gaggalairport
#factlivetoday #likesharecomment #BREAKING



Source link