मानवता फाउंडेशन द्वारा महाराणा प्रताप जयंती पर महायज्ञ का आयोजन ।
मानवता फाउंडेशन (पंजीकृत) द्वारा दिनांक 10 मई, 2026 को सेक्टर 41-ए, चंडीगढ़ में वीर महाराणा प्रताप सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर चंडीगढ़ एवं समस्त भारत की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए 21 हवन कुंडीय महा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
यह अनुष्ठान शास्त्री मुकेश सेमवाल जी एवं उनके तीन सहयोगी शास्त्रियों द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाया गया। इस अवसर पर सेक्टर 41-ए के गणमान्य नागरिकों के अलावा चंडीगढ़ की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित गणमान्य अतिथियों ने अपनी सहभागिता दी:
श्रीमती रेखा सूद – (अध्यक्षा, भाजपा जिला, चंडीगढ़),श्री विजय पाल – (प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़),श्री संजीव चड्ढा – (अध्यक्ष, चंडीगढ़ व्यापार मंडल),श्री जसबीर बंटी – (पूर्व वरिष्ठ उप महापौर, कांग्रेस)श्री तरसेम लाल शर्मा-(अध्यक्ष, आर डब्ल्यू एस सेक्टर 40 चंडीगढ़), श्री सुनील चौहान,श्री संजीव ग्रोवर, श्री राजेश ठाकुर, श्री परीक्षित राणा, श्री रोबी, श्री संतोष भारद्वाज, श्री रमेश बरवाल, श्री सुरेश शर्मा, श्री जगत नारायण यादव, श्री मदन लाल शर्मा, श्रीमती सुरभि ठाकुर एवं रेखा शर्मा अन्य गणमान्य व्यक्ति।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सनि राजपूत ने अपनी समिति के सदस्यों – श्री आदर्श नरूला, श्री जसवंत जस्सा, श्री राजकुमार मित्तल, श्री मनोहर लाल, श्री मनी अरोड़ा, श्री प्रदीप मित्तल, श्री जीवन चौधरी,श्रीमती पूजा राजपूत, श्रीमती नीलम ठाकुर, श्रीमती सुषमा जोशी तथा श्रीमती प्रियंका वासदेव के साथ उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
श्री सनि राजपूत ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विशेष सहयोग के लिए श्री दुर्गा मंदिर, सेक्टर 41-ए की महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनीता जी का विशेष धन्यवाद किया।
इस अवसर पर श्री राजपूत ने सभी को अवगत कराया कि उनकी संस्था मानवता फाउंडेशन (पंजीकृत) सदैव चंडीगढ़ तथा अन्य प्रांतों से आकर यहाँ निवास करने वाले लोगों के लिए चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सेवा हेतु तत्पर है। संस्था का उद्देश्य निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करना है जो माँ, ममता एंव मानवता सेवा को दर्शाता है।
भवदीय,
मानवता फाउंडेशन (पंजीकृत)
ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा




Source link