शिमला | दिनांक: 24 अप्रैल 2026
आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), शिमला (चौड़ा मैदान) में 14वीं शिमला जिला स्तरीय आई.टी.आई. खेल-कूद प्रतियोगिता (महिला वर्ग) 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री हरीश जनारथा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पहुंचने पर संस्थान परिवार द्वारा माननीय विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक श्री हरीश जनारथा ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल-कूद गतिविधियां युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीम भावना को सुदृढ़ करती हैं।
विधायक श्री जनारथा ने आई.टी.आई. परिसर में एक समुचित खेल मैदान की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए इसे शीघ्र विकसित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान में चल रहे छोटे-मोटे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूर्ण किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने संस्थान के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को आश्वस्त किया कि उनकी किसी भी समस्या या आवश्यकता के समाधान हेतु वे सदैव उपलब्ध हैं और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधायक श्री हरीश जनारथा ने संस्थान प्रशासन, आयोजकों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा

#factlivetoday #Omaxhospital #haryana_punjab_bhaichara_zindabad_challenge #KangraTalkies #likecommentsharefollowsupport #MohaliLifestyle #PaytmBank #BJPGovernment #ATMcard #mohali #shimla #chandigarh







Source link