भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है. इसका मतलब है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब बैंकिंग का कोई भी काम नहीं कर सकती. ये फैसला तुरंत लागू हो गया है. RBI ने साफ कहा है कि बैंक में जिन लोगों के पैसे जमा हैं वो सुरक्षित हैं और उन्हें वापस मिलेंगे. RBI अब इस बैंक को बंद करने के लिए हाईकोर्ट में भी जाएगा.

ये पहली बार नहीं है जब RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर कार्रवाई की हो. इससे पहले भी RBI ने बैंक में पालन न किए जाने वाले नियमों और मैनेजमेंट की कमियों को लेकर चेतावनी दी थी. लेकिन हालात नहीं सुधरे और अब RBI ने सबसे कड़ा कदम उठाते हुए लाइसेंस ही रद्द कर दिया.

RBI ने इसके लिए चार बड़े कारण बताए हैं. पहला कारण ये है कि बैंक का काम ऐसे तरीके से चलाया जा रहा था जो बैंक और उसके ग्राहकों के लिए नुकसानदायक था.दूसरा कारण ये है कि बैंक का मैनेजमेंट यानी बैंक चलाने वाले लोगों का तरीका ऐसा था जो ग्राहकों और आम लोगों के हित में नहीं था.तीसरा कारण ये है कि RBI को लगा कि इस बैंक को चलते रहने देने से कोई फायदा नहीं होगा, न बैंक को न देश को.

#Paytm |#RBI | #PaytmBank |#factlivetoday|#ATMCard



Source link