चंडीगढ़, दिनांक — 22.04.2026
श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर 40 ए, चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में दिव्य गौ कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय गौ कथा वाचक आदरणीय चंद्रकांत जी गौ महिमा का भावपूर्ण वर्णन करेंगे।
कथा का समय इस प्रकार रहेगा—
24 एवं 25 अप्रैल : सायं 4:00 बजे से 6:30 बजे तक
26 अप्रैल : प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
1.00 बजे से भंडारा
इस दिव्य कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को गौ माता की महिमा, सेवा एवं सनातन संस्कृति के महत्व के बारे में प्रेरित किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी गौ भक्तों एवं श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन का लाभ उठाएं और अपने जीवन को धन्य बनाएं।
— जारीकर्ता
श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट
श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर 40 ए, चंडीगढ़
#factlivetoday #Omaxhospital #haryana_punjab_bhaichara_zindabad_challenge #likecommentsharefollowsupport #roshanlalsharma #sumeetchawla #ElectionCommission #100k #bjpvscongress #aakashinstitute #mohali #chandigarh
Source link
