आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त कार्यालय भवन/लघु सचिवालय का उद्घाटन किया तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि यह पहल पूरे विधानसभा क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाएगी तथा विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नव-निर्मित सचिवालय और सभी परियोजनाएं फतेहपुर के समग्र विकास को नई दिशा देंगी। आने वाला समय फतेहपुर का है और हम सभी मिलकर इसे विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड एवं स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया, पूर्व विधायक अजय महाजन और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
#factlivetoday #lenskartshareprice #haryana_punjab_bhaichara_zindabad_challenge #likecommentsharefollowsupport #MohanCharanMajhi #roshanlalsharma #sumeetchawla #100k #Congress #bjpvscongress #bjp





Source link