#CMSukhwinderSinghSukhu :हमारी सरकार ने पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश की पंजीकृत सहकारी संस्थाओं के लिए दूध क्रय से जुड़ी एक दूध प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में 3 रुपए प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

हमारा उद्देश्य इन संस्थाओं से जुड़े किसानों को समुचित लाभ प्रदान करना है, इसलिए आगामी वित्तीय वर्ष से इस DBT सहायता को बढ़ाकर 6 रूपये प्रति लीटर किया जाएगा। इससे प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में लगभग 11 रूपये करोड़ की राशि सीधे प्राप्त होगी।

#HPBudget2026_27 #hpbudget2026_27




Source link